रायपुर

31 को रायपुर में भाजपा की रैली, सुधांशु त्रिवेदी होंगे शामिल
29-Oct-2026 6:48 PM
31 को रायपुर में भाजपा की रैली, सुधांशु त्रिवेदी होंगे शामिल

सुभाष स्टेडियम से निकलेगी रैली, नगर घड़ी चौक पर सभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अक्टूबर। भाजपा के ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत 31 अक्टूबर को रायपुर में रैली और सभा आयोजित की जाएगी। पार्टी ने इसमें करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है। रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी शामिल होंगे।

अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा धरना-प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को दुर्ग में रैली निकाली जाएगी, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। वहीं, 31 अक्टूबर को रायपुर और बिलासपुर में रैली और सभा आयोजित की जाएगी।

बिलासपुर के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक शामिल होंगे। रायपुर में रैली और सभा की तैयारियों को लेकर शहर जिला भाजपा की बैठक हुई। इसमें शहर के चारों विधायक मौजूद थे। तय कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को रैली सुभाष स्टेडियम से शुरू होकर नगर घड़ी चौक पहुंचेगी, जहां सभा आयोजित की जाएगी।


अन्य पोस्ट