रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। आंध्रा एसोसिएशन 21 एवं 22 नवंबर को 11वां राष्ट्रीय तेलुगु कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहा है। तैयारियों को गति देने आयोजन समिति के कार्यालय का उद्घाटन श्री बालाजी विद्या मंदिर परिसर में किया गया। बुधवार शाम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन आंध्रा एसोसिएशन रायपुर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य तेलुगु भाषा, साहित्य, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा समाज के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना है। कार्यालय उद्घाटन समारोह में आंध्रा एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टी. श्रीनिवास रेड्डी ने स्वागत भाषण मोहन के. नायडू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। एसोसिएशन की 50वीं वर्षगांठ के साथ आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन संस्था के लिए विशेष महत्व रखता है।