रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। भारतीय किसान संघ नया रायपुर के तूता धरना स्थल में अन्यदाता गर्जना रैली के रूप में आज एक प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं। मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक को देखते हुए संघ ने मंत्रालय घेराव का ऐलान किया था, लेकिन बैठक रायपुर के सीएम हाऊस में होने के कारण घेराव नहीं कर पाए। किसान संघ , आगामी सीजन में 3358 रूपए क्विंटल की दर से खरीदी करने समेत धान की बकाया किस्तों के भुगतान, और अन्य 21 सूत्रीय मांगें कर रहा है
इससे पहले कवर्धा में लगभग 45 घंटे तक किसानों का भारी चक्काजाम चला था, जहां साय सरकार के आश्वासन और गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित 4 मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था। किसान संघ ने पहले ही घोषणा की थी कि बाकी बची हुई मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।
वादे के मुताबिक, प्रदेशभर के 80 से अधिक गांवों और विभिन्न जिलों से रणनीति बनाकर किसान भारी संख्या में ट्रैक्टरों और अपनी मांगों की तख्तियों के साथ तूता धरना स्थल पर एकजुट हुए हैं।