रायपुर

डॉ. गिरीश कांत पांडेय बने छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य
27-Oct-2026 7:29 PM
डॉ. गिरीश कांत पांडेय बने छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। डॉ. गिरीश कांत पांडेय ने शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे शासकीय के.आर.डी. महाविद्यालय, नवागढ़, जिला बेमेतरा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे।

डॉ. पांडेय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 37 वर्षों का अनुभव है। वे शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में सैन्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलसचिव और उच्च शिक्षा संचालनालय में उप संचालक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

नक्सलवाद एवं नक्सली मामलों के विशेषज्ञ डॉ. पांडेय की सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके 75 से अधिक शोधपत्र भी प्रकाशित हुए हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजलि भटनागर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट