रायपुर

बीते एक वर्ष के मुकाबले सोना 15 फीसदी, चांदी 28 प्रतिशत उछली
26-Oct-2026 7:31 PM
बीते एक वर्ष के मुकाबले सोना 15 फीसदी, चांदी 28 प्रतिशत उछली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अक्टूबर। पिछले  कुछ दिनों से गिरावट के बावजूद दीपावली पूर्व सराफा बाजार बीते एक वर्ष के मुकाबले उछाल पर है। 26 अक्टूबर 2025 को  सोना 127100 रूपए तोला और चांदी 156500 रूपए किलो था। और आज सुबह सोना 145800 चांदी 199800  रूपए के साथ बाजार खुला। एक वर्ष के दौरान सोने की कीमत 15 प्रतिशत एवं चांदी 28प्रतिशत की बढ़त पर रही।

दरों में साप्ताहिक गिरावट पर  रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि ईरान-अमेरिका तनाव से जुड़े घटनाक्रम, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर सूचकांक में मजबूती और भारतीय रुपये में मजबूती का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी बॉन्ड पर ब्याज बढऩे से निवेशकों का रुझान सोने के बजाय बॉन्ड की ओर बढ़ा है। वहीं, डॉलर की मजबूती से सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। भारतीय रुपये में मजबूती आने से आयात की लागत भी कम हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों की दिशा अंतरराष्ट्रीय बाजार के घटनाक्रम, अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड और रुपये की चाल पर निर्भर करेगी।


अन्य पोस्ट