रायपुर

बिजनेस बढ़ाने के गुर सीखे, आधुनिक तकनीकों की मिली जानकारी
26-Oct-2026 7:14 PM
बिजनेस बढ़ाने के गुर सीखे, आधुनिक तकनीकों की मिली जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग (सीएसआईडीसी) एवं छत्तीसगढिय़ा वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में ‘गढ़बो हमर व्यापार’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न संभागों से पहुंचे व्यापारियों ने व्यापार को आगे बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

उद्योग विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर सोमानी मंडलोई ने छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2024-2030 के प्रावधानों, नए उद्योगों की स्थापना, स्टार्टअप, नवाचार और विभिन्न श्रेणियों की औद्योगिक इकाइयों के लिए मिलने वाले प्रोत्साहन तथा सब्सिडी की जानकारी दी।

सीए विवेक कुमार साहू ने कर संबंधी नियमों और व्यावसायिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। अभिजीत राय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और ओएनडीसी के माध्यम से व्यापार के विस्तार पर चर्चा की।

 एआई विशेषज्ञ सौरभ सराफ ने व्यापारिक कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर प्रकाश डाला। आनंद वर्धन ने व्यवसाय में पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग अपनाने की आवश्यकता समझाई।

छत्तीसगढिय़ा वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाना और उन्हें व्यापारिक कठिनाइयों का समाधान उपलब्ध कराना है। महासंघ के उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया और ईश्वर पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में पांचों संभागों से व्यापारी शामिल हुए, जिन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

इस अवसर पर माशीष साहू, पुनारद निषाद, ललित साहू, विजय चंद्रवंशी, गुलाब साहू, दिनेश सारसीहा, देवेंद्र सांभकर, रामशरण टंडन, घनश्याम सिन्हा, नागेश्वर वर्मा, टीकम सिंह ठाकुर, पारस पटेल, यश साहू, त्रिलोचन साहू, लक्ष्मण साहू, गोविंद यादव, लालजी साहू, नारायण साहू और रजनी चंद्रवंशी सहित कई व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट