रायपुर

सोलर पैनल और अन्य उपकरण सप्लाई के नाम पर 8.14 लाख की धोखाधड़ी
25-Oct-2026 7:17 PM
सोलर पैनल और अन्य उपकरण सप्लाई के नाम पर 8.14 लाख की धोखाधड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। टिकरापारा पुलिस ने सोलर पैनल और अन्य उपकरण सप्लाई के नाम पर 4 माह पहले हुई 8.14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

रावतपुरा कालोनी फेस 2 मठपुरैना निवासी चंदन  देवांगन विराज इंटरप्राइजेज  का संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार 29 जून से 3 जुलाई के मध्य आर्डर सप्लाई के नाम पर यह ठगी की गई थी। चंदन का सनरूट साल्यूशन प्रालि  की ओर से आए मोबाईल काल के माध्यम से हुआ था। फोन पर बातचीत होने के बाद कंपनी की ओर से एक ईमेल भेजा गया था। इसके बाद कंपनी के साथ सोलर पैनल एवं संबंधित उपकरणों की खरीद के संबंध में बातचीत आगे बढ़ी। कंपनी के साथ चंदन को वाट्सएपचैट एवं ईमेल पत्राचार भी हुआ। इसमें कंपनी द्वारा उसे सोलर सामग्री के संबंध में 30 जून को प्रोफॉर्मा इनवॉइस  क्क-॥हृङ्क-0833 भी भेजा ।

 कंपनी से हुई बातचीत एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर चंदन ने सोलर सामग्री खरीदने के लिए एयु बैंक खाते नंबर 260225... में 407000 रूपए एवं उज्जीवन बैंक खाते नंबर 443312** में 407000 रूपए कुल ?8,14,000 का भुगतान किया।  लेकिन भुगतान करने के बावजूद कंपनी ने  आज  तक सोलर पैनल का सामान उपलब्ध नहीं कराया है और न ही  भुगतान की गई राशि वापस की है। इस संबंध में चंदन के  कंपनी से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अंतत: चंदन ने कल शाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट