रायपुर

डॉ. गहवई निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध
25-Oct-2026 7:15 PM
डॉ. गहवई  निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध

रायपुर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन (ष्टत्रष्ठस्न) ने स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गहवई के विरुद्ध 21 अक्टूबर 2026 को जारी निलंबन आदेश पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। फेडरेशन ने इस मामले में छत्तीसगढ़ इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन  के रुख का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा है कि चिकित्सकीय संवर्ग के अधिकारों की रक्षा, निर्धारित सेवा नियमों का पालन और प्रशासनिक पदों पर संवर्गीय पात्रता सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा कि डॉ. गहवई ने स्वास्थ्य सेवा संचालनालय में एडिशनल डायरेक्टर जैसे चिकित्सकीय संवर्ग के प्रशासनिक पदों पर गैर-चिकित्सकीय अधिकारियों की पदस्थापना को माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। ऐसे में उनके विरुद्ध की गई निलंबन की कार्रवाई ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिनका निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग की वैधानिकता की जांच की मांग की है।


अन्य पोस्ट