रायपुर

शादी का प्रलोभन देकर रेप करता रहा, रिपोर्ट दर्ज
25-Oct-2026 7:15 PM
शादी का प्रलोभन देकर रेप करता रहा, रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। शादी का प्रलोभन देकर तीन वर्ष से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक पर युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार पटेल पारा अंबिकापुर निवासी 29 वर्षीय युवती रायपुर में अगस्त 23 से कालेज में पढ़ाई कर रही है। उसकी कालेज के ही सहपाठी मनीष देवांगन 30 के साथ दोस्ती के बाद प्रेम संबंध बने। इसी दौरान दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। मनीष उसे शादी का प्रलोभन देता रहा। युवती के बार बार दबाव बनाने पर मनीष ने इंकार कर दिया। इस पर युवती ने कल देर रात तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 69 के  तहत रेप का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट