रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। कांग्रेस के देशव्यापी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यवेक्षक एवं सांसद श्रीमती शोभा बाछव ने रविवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की।
श्रीमती शोभा बच्छाव ने कहा ने बताया कि कांग्रेस की तीन मांगे हैं ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, काटे गए वोटरों के नाम जोड़े, और जिनके नाम कटे उनको सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने बताया कांग्रेस के कार्यकर्ता वोट रक्षक बनकर बूथों में जाएंगे, और नाम कटे मतदाताओं के फार्म भरवाएंगे। यह अभियान आज से 25 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में भी चलेगा। इससे पहले 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली की जा रही है। कि वोट चोरी का मुद्दा केवल मौजूदा एसआईआर प्रक्रिया तक सीमित नहीं हैं, कांग्रेस ने कई चुनाव के दौरान मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे और हटाने दोहरे पंजीकरण चुनाव संबंधी आकड़े में पारदर्शिता ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा चुनाव आयोग के आचरण पर लगातार सवाल उठाएं हैं।
सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि राहुल गांधी कई बार निर्वाचन क्षेत्र के स्तर के आंकड़े और चुनावी तुलनाएं सार्वजनिक की हैं। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में लगभग 32 लाख मतदाताओं जुड़े थे। मतदाताओं की संख्या में वृद्धि अपने आप में यह साबित नहीं करतीं कि अतिरिक्त पंजीकरण फर्जी थे। इस दौरान पूर्व विधायक, अरुण वोरा , ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पु बंजारे पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र नितीन त्रिवेदी बिरगांव महापौर नंदलाल देवांगन ,पंकज शर्मा सुरेन्द्र शर्मा,उधोराम वर्मा,शबीर भाई,,ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
महिलाओं को जवाब दें स्मृति-शोभा
श्रीमती शोभा बच्छाव ने भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी से भी सवाल करते हुए जवाब मांगा है। उन्होंने कहा देश में जब गैस के दाम 450 रुपए प्रति सिलेंडर थे, तब स्मृति ने प्रदर्शन किया था। अब कुछ क्यों नहीं बोल पा रही जब सिलेंडर 12 सौ रूपए का हो चुका है। शोभा ने कहा महिलाएं परेशान हैं, उन्हें घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्मृति छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए।