रायपुर
13 ट्रैफिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी कमिश्नर से सम्मानित
25-Oct-2026 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। यातायात प्रबंधन के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में योगदान देने वाले 13 ट्रैफिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
एक मामले में यातायात स्टाफ की सूचना पर 28 किलोग्राम गांजा ले जा रहे एक महिला व पुरुष आरोपी को जेल भेजा गया था। वहीं चेकिंग के दौरान संदिग्ध व चोरी के तीन बाइक बरामद कर आरोपियों को पकड़ा गया। ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे दो शातिर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। रावणभांटा दशहरा मैदान में भीड़ का लाभ उठाकर चोरी करने वाले पॉकेटमार को रंगे हाथों पकड़ा था।
इस दौरान एसीपी अमित तुकाराम कांबले उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे