रायपुर

जान लेने की नीयत से चाकू मारा, गया जेल
25-Oct-2026 7:08 PM
जान लेने की नीयत से चाकू मारा, गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। पुरानी बस्ती पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया था।

पुलिस के अनुसार त्रिमूर्ति चौक, भाठागांव निवासी  प्रार्थी  22 अक्टूबर की रात अपने परिचितों के साथ दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम से वापस आने के बाद  शुक्रवार की रात लगभग 01:30 बजे छिरिपारा, भाठागांव स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास उसकी मुलाकात रवि धु्रव से हुई। बातचीत के दौरान रवि ने प्रार्थी एवं उसके साथियों पर टिप्पणी करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इससे मना करने पर रवि   ने अपने पास रखे चाकू से  हमला कर  फरा हो गया। इसमें प्रार्थी के दाहिने पैर की जांघ एवं घुटने के नीचे चोट आई।  घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ताल के दौरान आरोपी रवि ध्रुव, 26  दंतेश्वरी मंदिर के पास, छिरिपारा, भाठागांव, को हिरासत में लेकर पूछताछ में  उसने हमला करना स्वीकार किया।उससे बटनदार चाकू जब्त कर  धारा 296, 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।


अन्य पोस्ट