रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के गृहविज्ञान संकाय ने जूट आर्ट एंड क्राफ्ट कोर्स आयोजित किया । उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ.जया तिवारी, गृहविज्ञान संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शिप्रा बैनर्जी, कला विशेषज्ञ डॉ. ऋचा ठाकुर और सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।
पखवाड़े भर चले सत्र के दौरान छात्राओं को जूट से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां और उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया गया। इसके साथ ही व्यवसाय की बारीकियों से भी रूबरू कराया गया। ताकि भविष्य में वे स्वयं का स्टार्टअप या गृह-उद्योग शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
समापन समारोह एवं प्रदर्शनी: 15 अक्टूबर को इस शॉर्ट टर्म कोर्स का समापन हुआ। कौशल संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जूट सर्टिफिकेट कोर्स की छात्राओं द्वारा शनिवार को उत्पाद प्रदर्शनी के साथ कोर्स का औपचारिक समापन किया गया। इसमें छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित जूट के बेहतरीन और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद जैसे- फैंसी बैग, वॉल हैंगिंग, टोकरियाँ, मैट और विभिन्न सजावटी सामग्रियाँ प्रदर्शित की गई।