रायपुर

शरद पूर्णिमा महामाया मंदिर में आज कंचन जोशी देंगी जसगीत की प्रस्तुति
25-Oct-2026 7:07 PM
शरद पूर्णिमा महामाया मंदिर में आज कंचन जोशी देंगी जसगीत की प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर  पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में रविवार रात को भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया है। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि रात्रि 7 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका कंचन जोशी माता रानी के भजनों एवं भक्तिमय प्रस्तुति देंगी ।से कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  गृह विजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस भजन संध्या के बाद रात्रि 12 बजे श्री महामाया माई का विशेष श्रृंगार एवं आरती के बाद खीर प्रसादी का वितरण किया जायेगा।  न्यास के अध्यक्ष  व्यासनारायण तिवारी, सचिव  दुर्गा प्रसाद पाठक तथा सदस्य  चंद्रशेखर दुबे, विजयशंकर अग्रवाल एवं शिबू बिहारी शुक्ला कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक  बलदाऊ मिश्रा हैं। मंदिर  समिति ने श्रद्धालुओं से जागरण में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट