रायपुर

झाडू का दाम पूछने पर युवक के साथ मारपीट, डंडे से पीटा, दो जगहों पर भी हमले
24-Oct-2026 8:25 PM
झाडू का दाम पूछने पर युवक के साथ मारपीट, डंडे से पीटा, दो जगहों पर भी हमले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अक्टूबर। राजधानी में मारपीट और गाली-गलौज की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। आजाद चौक टिकरापारा और उरला पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज किया है।

लाखे नगर, सारथी चौक निवासी 17 वर्षीय नैतिक सिंगोडे ने शिकायत में बताया कि 22 अक्टूबर की रात 11 बजे लोहार चौक के पास वाली गली में साहिल खाण्डेकर, बसंत दीप और बिट्टू पाण्डेय ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।  घटना की जानकारी उसने अपने पिता विनोद सिंगोडे को दी। इसके बाद थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने धारा 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच मेंंं लिया है।

उधर उरला के साईं नगर पानी टंकी के पास कल बाजार में युवक के साथ मारपीट हो गई। युवक वह सब्जी-भाजी बेचने के साथ मौसमी तौर पर झाड़ू और फूल बेचने का काम करता है। घटना के दिन वह दोपहर 2.30 बजे बाजार पहुंचा था। वहां कुछ महिलाएं झाड़ू बना रही थीं, जिनसे वह झाड़ू का भाव पूछने लगा। बातचीत के बाद जब वह अपनी बाइक से जाने लगा, तब कुछ लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। झाड़ू बनाने वाली महिलाओं ने उसके कपड़े पकड़ लिए और अज्ञात लडक़ोंं ने उस पर लात-घूंसे, बेल्ट और बांस के डंडे से मारपीट की।

एक अन्य शिकायत में संतोषी नगर, शर्मा खदान के पास रहने वाले एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले युवक ने शाहरुख खान और उसके भाई मोदी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे वह नमाज पढक़र घर लौट रहा था। इसी दौरान दो लडक़ों ने उससे मोहल्ले के शाहरुख का पता पूछा। कुछ देर बाद शाहरुख के आने पर उसने उसे बताया कि दो युवक उसका पता पूछ रहे थे। इसी बात को लेकर शाहरुख खान और उसके भाई ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां रेशमा बेगम के साथ भी गाली-गलौज की गई। शाहरुख ने पास पड़े लकड़ी से मां गेटे पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट