रायपुर

रावतपुरा में प्लंबर और साथी से मारपीट, बाइक में तोडफ़ोड़ मौदहापारा, गुढिय़ारी में भी दर्ज
23-Oct-2026 7:22 PM
रावतपुरा में प्लंबर और साथी से मारपीट, बाइक में तोडफ़ोड़ मौदहापारा, गुढिय़ारी में भी दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अक्टूबर। टिकरापारा, गुडिय़ारी और मौदहापारा पुलिस ने मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज किये हैं। इनमें मठपुरैना में पलम्बर का काम करने गए दो युवकों के साथ मारपीट, बाइक में तोडफ़ोड़ हो गई। वहीं नए शर्ट के लिए पैसे मांगने और घूर कर देखने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच हाथ मुक्के और चाकू से हमला हुआ। पुलिस ने इनो ही मामले में आरोपियों के खिलाफ अलग - अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

टिकरापारा  पुलिस के मुताबिक आकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  रावतपुरा कॉलोनी फेस 2 में वह अपने साथी के साथ काम करने गया था। जहां तीन से चार युवकों ने उस पर और उसके साथी योगेश साहू पर हाथ-मुक्कों और डंडे से हमला किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

 ग्राम डंगनिया, थाना थानखम्हरिया, जिला बेमेतरा का निवासी है और वर्तमान में गुढिय़ारी के गोकुल नगर में रहकर प्लंबर का काम करता है।घटना 22 अक्टूबर की है।शाम करीब चार बजे योगेश मकान के अंदर काम कर रहा था, जबकि आकाश बाहर अपनी बाइक के पास खड़ा था।

इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और तीन दिन पहले चाकू मारने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे योगेश साहू के साथ भी लडक़ों ने मारपीट की।

 उधर गुढिय़ारी  में दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान शर्ट पर गुटखा थूकने के विवाद में प्रदीप के साथ चार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडे और किसी नुकीली वस्तु से हमला किया।

प्रदीप ने बताया कि विकास नगर, गौरा-गौरी चौक के पास गुढिय़ारी में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। 21 अक्टूबर की रात 11 बजे विनायक चौक, साईनाथ चौक और हरिओम किराना से जुड़े दुर्गा विसर्जन जुलूस महादेव घाट, रायपुरा की ओर जा रहा था। जुलूस में डीजे लोग नाच रहे थे।

प्रदीप ने बताया कि वह साईनाथ चौक स्थित अंकित कंप्यूटर्स के पास खड़ा था। उसके साथ दौलत गुप्ता और संदीप मुले भी मौजूद थे। इसी दौरान आर्यन वर्मा वहां पहुंचा और शर्ट पर गुटखा थूकने की बात कहकर विवाद करने लगा। शर्ट के लिए दो हजार रुपये मांगे गए। रुपये देने से इनकार करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। इसके बाद आदि राजपूत, सूरज राजपूत और बंटी निषाद भी वहां पहुंच गए। चारों ने प्रदीप और  उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दे कर लाठी-डंडों,  नुकीली वस्तु से हमला किया।

इधर मौदहापारा जेल रोड पर सतलज होटल के पास स्थित ऑलिव बार के बाहर विवाद के बाद बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी अमूल शर्मा और उनके दोस्त देव कोठारी के साथ मारपीट हो गई। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि कार सवार दो लोगों ने घूरकर देखने की बात पर विवाद करते हुए उन पर हमला कर दिया। घटना में अमूल के सिर और कान के पीछे चोट आई, जबकि उनके दोस्त के दाहिने हाथ और कोहनी में चोट लगने की बात कही गई है।


अन्य पोस्ट