रायपुर

दो घरों में सेंध लगाने वाले तीन चोर गिरफ्तार
23-Oct-2026 7:16 PM
दो घरों में सेंध लगाने वाले तीन चोर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अक्टूबर। टिकरापारा क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी की 2 घटनाओं में  शामिल 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे 7 लाख रूपये कीमत के चोरी के आभूषण जप्त किए गए हैं। इनमें से एक आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका था।  श्याम तांती निवासी रावतपुरा फेस-02 ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 से 17 सितंबर के मध्य कोई अज्ञात चोर घर में लगे ताले को तोडक़र अंदर प्रवेश किया तथा कमरे में रखी आलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखे सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम तथा बाथरूम एवं किचन में लगे नलों को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 876/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  देवनारायण साहू निवासी रावतपुरा कालोनी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  7क्षसितंबर  से 18 अक्टूबर के मध्य कोई अज्ञात चोर  घर में लगे ताले को तोडक़र अंदर प्रवेश किया तथा कमरे में रखी आलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखे सोने के जेवरात एवं चांदी का सिक्का को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 978/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीमों ने सीसीटीव्ही फुटेज के सतत अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना का  मिलान करते हुए आरोपियों की पहचान कर लक्ष्मण महानंद एवं शेख खोकन को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान  चोरी की दोनों चोरियां करना स्वीकार किया।

चोरी किए गए सोने के कुछ आभूषणों को बिक्री करने दुरपती बाई साहू को दिया गया था। प्रकरण में दुरपती बाई साहू की संलिप्तता पायी गई।  तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के आभूषण कीमत 07 लाख रूपए जप्त किया गया।  आरोपी लक्ष्मण महानंद पूर्व में भी थाना टिकरापारा के चोरी के प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुका।


अन्य पोस्ट