रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में महंत कॉलेज द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज चैंपियन रहा।
पैलौटी कॉलेज ने सेमीफाइनल में विप्र महाविद्यालय रायपुर को 18 -10 से पराजित किया, फाइनल मुकाबले में ञ्जष्ठ यूटीडी रायपुर को 29 - 14 से हराकर चैंपियनशिप जीत लिया । महाविद्यालय की तरफ से हिरल पटेल, अवनी पटेल, तनिष्का चौधरी, विजेता प्रकाश, सौम्या ,नेहा साहू, डोली धुरंधर आदि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।इस जीत पर महाविद्यालय के डायरेक्टर फादर अमित तिर्की, प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे, उप-प्राचार्य डॉ. जी. पदमा गौरी तथा प्राध्यापकों ने विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। टीम के मैनेजर एवं कोच मुकेश कुमार सिन्हा और दुर्गाशीष मिश्रा थे ।