रायपुर

बाइक साइकल रैली निकाल कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी मांगी
22-Oct-2026 7:09 PM
बाइक साइकल रैली निकाल कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी मांगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को गांधी प्रतिमा स्थल आजाद चौक से अम्बेडकर प्रतिमा मेकाहारा परिसर  तक बाइक एवं सायकिल रैली की।

इसके जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा।  कांग्रेस का कहना था कि उन्होंने वोट चोरी करवाकर कई प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकारें  बनवाई । नैतिकता के नाते इसे मुख्य चुनाव आयुक्त बनवाकर अपनी कुर्सी और सरकार सलामत करने वाले मोदी शाह का भी इस्तीफा की मांग करते हैं। इस रैली में शहर  अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, , पूर्व महापौर प्रमोद दुबे , प्रमोद चौबे,  पूर्व विधायक अरूण वोरा विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, सुंदर जोगी,   राहुल इंदुरीया,सुशांत डे,गौरीशंकर पांडे, उधोराम वर्मा, अंजुमन ढेबर, मिलिद गौतम,  सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट