रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग जगहों पर मारपीट और हमले की घटनाएं सामने आई हैं। हांडीपारा, शाकंभरी मंदिर के पास और टिकरापारा इलाके में हुए विवादों में कई लोग घायल हुए हैं। घटनाओं में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और धारदार हथियारों से हमले हुवे हैं। पुलिस ने अलग - अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
आजाद चौक पुलिस के मुताबिक 20 अक्टूबर रात 11 बजे हांडीपारा स्थित एचएमटी चौक की है। प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-03, थाना पुरानी बस्ती निवासी सीमा ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ पैतृक मकान आई थीं और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देख रही थीं। इसी दौरान उनका 17 वर्षीय बेटा अक्षत तिवारी मोहल्ले के युवकों के साथ धुमाल बाजा में नाच रहा था।
इस दौरान मोहल्ले का मनीष अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा कर रहा था। अक्षत के मना करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। किसी धारदार चीज से अक्षत पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। परिजनों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल को उपचार के लिए तात्यापारा चौक स्थित धन्वंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी घटना रात 8.30 बजे वंदना ऑटो के शाकंभरी मंदिर के पास की बताई गई है। रामकुंड निवासी 25 वर्षीय नितेश धीवर ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त धनंजय निषाद, कोमल निषाद और अशोक निषाद के साथ भंडारे का प्रसाद लेकर घर लौट रहा था।
इसी दौरान वहां खड़े लल्ला ध्रुव और उसके साथियों ने उसे देख गली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। लल्ला ध्रुव ने दुर्गा पंडाल से बांस का बत्ता उठाकर धनंजय के सिर पर वार कर दिया। रोहित ध्रुव ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने वाले पर भी आरोपी लडक़ों ने हमला किया गया। नितेश की रिपोर्ट पर आजाद चौक पुलिस ने लल्ला ध्रुव, रोहित ध्रुव और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। टिकरापारा के नंदी चौक में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मोहल्ले के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए झांकी लेकर सरजूबांधा तालाब जा रहे थे। इसी दौरान सडक़ पर यातायात को देखते हुए गाडिय़ों को कतार में जाने के लिए रास्ता दिया जा रहा था।
भीड़ होने के कारण एक कार को रूकवाया गया। जिसमें बैठे लडक़ों ने कार रूकवाने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से तलवार निकालकर युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर चोट आई। बीच-बचाव करने वालों पर भी तलवार से हमला किया गया। दोनों युवक आपस में तरुण राज और नवनीत मिश्रा नाम पुकार रहे थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।