रायपुर

एनपीएस सेंट्रल पोर्टल एक ही जगह सभी सेवाएं
22-Oct-2026 7:07 PM
एनपीएस सेंट्रल पोर्टल एक ही जगह सभी सेवाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफ?आरडीए) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस)के ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर 26 (एनपीएस) को एक नया एकीकृत  डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम 'एनपीएस सेंट्रल  (एनपीएस सेंट्रल) है। इस मंच को आधिकारिक तौर पर 19 अक्टूबर  को एक बयान जारी कर सार्वजनिक किया गया है।

अंशधारक इस सेवा का उपयोग करने के लिए एनपीएस सेंट्रल  पोर्टल पर जा सकते हैं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी प्रमुख और नवीनतम जानकारियां इस तरह है- तीनों सीआर?ए एक ही मंच पर: वर्तमान में एनपीएस के तहत काम करने वाली तीनों केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों ( प्रोटीन, केफिटेक और सीएएमएस) को एक साझा डिजिटल इंटरफेस पर लाया गया है। इसे इन तीनों एजेंसियों ने संयुक्त रूप से विकसित किया है और वे ही इसका प्रबंधन कर रही हैं। 

प्रान नंबर याद रखने की जरूरत नहीं- मौजूदा खाताधारकों को अब हर बार अपना स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (प्रान) याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। वे केवल अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर ओटीपी के जरिए आसानी से सुरक्षित लॉगिन कर सकेंगे।

एक ही जगह सारी सेवाएं (कंसालिडेटेड डैशबोर्ड): लॉगिन करने के बाद ग्राहकों को एक समेकित डैशबोर्ड मिलेगा, जहां वे अपना पूरा पोर्टफोलियो देख सकते हैं। इसके माध्यम से वर्तमान योजनाओं में योगदान (कंट्रीब्यूशन), नई योजनाओं का चयन, शुल्क एवं रिटर्न की तुलना, प्रोफाइल अपडेट और अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड जैसे काम एक ही जगह से किए जा सकते हैं।

 आसान और मुफ्त ऑनबोर्डिंग: नए सदस्य बिना किसी परेशानी के घर बैठे एआई-असिस्टेंट (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सहायक) की मदद से अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए सीकेवासी  और डिजिलाकर  जैसे डिजिटल माध्यमों से पेपरलेस केवायसी की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन शुल्क को शून्य (निल) रखा गया है।

 एनपीएस स्वास्थ्य और शिकायत निवारण: इस प्लेटफॉर्म पर एनपीएस स्वास्थ्य के लिए पंजीकरण की सुविधा भी जोड़ी गई है, जो पेंशन निवेश कॉर्पस के साथ एक सुपर टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा व्यवस्था को जोड़ती है। इसके साथ ही, किसी भी शिकायत के लिए पोर्टल पर पेंशन  सहायक का सीधा लिंक दिया गया है।

आगामी बदलाव और भविष्य की योजनाएं-पीएफआरडीए इस प्लेटफॉर्म का चरणबद्ध तरीके से विस्तार करने जा रहा है।

 आने वाले समय में इस पर ये फीचर्स जोड़े जाएंगे: एनपीएस के बदले लोन  की सुविधा। एनपीएस वात्सल्य खातों को खोलने और उनके रखरखाव की व्यवस्था। व्यवस्थित निवेश योजना मैंडेट और कॉर्पोरेट्स को ऑनबोर्ड करने की सुविधा।


अन्य पोस्ट