रायपुर

बघेल ने कहा सरकार समय पर धान खरीदना नहीं चाहती
22-Oct-2026 7:06 PM
बघेल ने कहा सरकार समय पर धान खरीदना नहीं चाहती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि सरकार धान खरीदी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। उन्होंने 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की वकालत करते हुए सवाल किया कि क्या सरकार समय पर धान नहीं? खरीदना चाहती? सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

 पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जीरो टोरलेन्स की दावे वाली सरकार में गड़बड़ी हुई है? इस मामले की जाँच क्यों नहीं हो रही है? सरकार में बैठे लोग परीक्षा पास करवा रहे हैं. अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका देनी चाहिए।अब तक पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होना भी सवालों के घेरे में है। 2024 पीएससी की परीक्षा रद्द होनी चाहिए। सीबीआई से मामले की जांच करानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर के लोगों को ट्रैफिक के नाम प्रताडि़त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजधानी में मंत्री और अधिकारी दो-दो बंगले रखे हुए हैं। सभी मंत्रियों को राजधानी का बंगला छोड़ देना चाहिए। बीटीआई ग्राउंड में व्यवसायिक कॉम्लेक्स बनाना बेहद ही गलत है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

बघेल ने इसके साथ महतारी वंदन के हितग्राहियों से वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि महतारी वंदन में हितग्राहियों की संख्या 70 लाख से घटकर 68 लाख हुई, जबकि पात्र हितग्राहियों की संख्या बढऩी चाहिए।

कटाई शुरू नहीं खरीदी कैसे करें-श्याम

धान खरीदी पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा अभी धान की कटाई शुरू ही नहीं हुई, तो खरीदी कैसे शुरू कर दें।


अन्य पोस्ट