रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर। गोलबाजार में ऑटो रिक्शा में सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
टिकरापारा गबरा पारा निवासी खैरून रविवार की सुबह 10.30 बजे अपनी बेटी से मिलने चुना भ_ी, फाफाडीह जा रही थीं। रास्ते में गोलबाजार थाना के पास उतरकर वह कुछ सामान खरीदने चली गईं। सामान लेने के बाद उन्होंने थाना के पास से एक ऑटो रिक्शा पकड़ा जिसमें पहले से चार अन्य महिलाएं भी बैठ गईं।
सफर के दौरान ऑटो में बैठी एक महिला ने अपने शॉल से उन्हें ढकने की कोशिश की। दूसरी महिला ने उनके चेहरे के सामने बैग रख दिया। इस पर उन्होंने दोनों महिलाओं से कारण पूछा। इस दौरान चारों महिलाएं आपस में बात कर रही थीं।
जब खैरून पीली बिल्डिंग के पास ऑटो से उतरकर बेटी के घर पहुंचने पर अपने गले में हाथ लगाकर देखा तो सोने की चेन गायब था। चेन का वजन 12 ग्राम और कीमत लगभग 45 हजार रुपए बताई है। खैरून पे ऑटो में सवार चार महिलाओं पर चेन चोरी का आरोप लगाई है।
आसपास तलाश करने के बाद भी चेन का पता नहीं चलने पर उन्होंने कल शाम गोलबाजार थाना जाकर लिखिल शिकायत दी है।
पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है। बताए गए हुलिए से आरोपियों की तलाश की जा रही है।