रायपुर

छत्तीगढ़ की बालिका टीम ने 38वीं राष्ट्रीय टेनि कॉईट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
22-Oct-2026 7:04 PM
 छत्तीगढ़ की बालिका टीम ने 38वीं राष्ट्रीय टेनि कॉईट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। फगवाड़ा (पंजाब)_ में आयोजित 38वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय टेनिकोइट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पदक विजेता  टीम खिलाड़ी- नुकिता साहू, ऐश्वर्या साहू, दिशा साहू, निशा वर्मा, उन्नति दूबे, नियति जायसवाल।  टीम ने पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल को 3-0, गोवा को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में पुडुचेरी से 3-2 से हारकर कांस्य जीता।पुरस्कार पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल  सांसद राज्यसभा ने  दिए। 20 अक्टूबर को टीकेएफआई की कार्यकारिणी बैठक में खेल मंत्रालय के निर्देशों का पालन और 2027 में एशिया कप व विश्व कप भारत में कराने पर चर्चा हुई।_ एवं आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा आयोजन कलेण्डर पर विचार किया गया ।आयोजन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ टेनिकोइट संघ के सचिव एवं  राष्ट्रीय को-चेयरमैन  संजय शर्मा  का श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया गया। टेनिकोइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  राजीव शर्मा एवं महासचिव दिनेश कुमार ने छत्तीसगढ़ की कांस्य विजेता बालिका टीम को बधाई दी और छ.ग. में खेल को बढ़ाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्री संजय शर्मा ने राज्य में भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर लगाने हेतु अनुमति मांगी।

छ.ग. संघ के  विधान मिश्रा, वरुण पाण्डे, जया लक्ष्मी, लक्ष्मी साहू, कविता, अर्चना दीवान, लालू सोनकर ने विजयी टीम के खिलाडिय़ों, मैनेजर एवं प्रशिक्षक को बधाई दीं।


अन्य पोस्ट