रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। सरोना स्थित आजाद नगर रेलवे कॉलोनी के सूने मकान में 8 लाख के जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है। संदेह के आधार पर पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी करना स्वीकारा उसके निशानदेही पर चोरी गए जेवर बरामद किए गए। आरोपी को पकड़ उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक इसकी शिकायत आमानाका निवासी सुरुचि गावड़े ने की थीं। उसने शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे वह अपनी मां प्रेम गावड़े के साथ घर में ताला लगाकर भानुप्रतापपुर गई थीं। जो 19 की शाम करीब 7.30 बजे लौटी। लौटने पर उसने घर के मेन दरवाजे का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी का लॉक और अंदर बना लॉकर भी टूटा हुआ था। उसमें रखे दो सोने की चेन, दो सोने के लॉकेट, दो सोने की चुडि़य़ां, दो जोड़ी सोने की नथ, चेन वाली सोने की दो बालियां, दो चांदी की पायल और चांदी का रुपए वाला माला गायब मिला। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज जांच की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को पकडक़र पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने मकान में चोरी करना स्वीकारा, उसके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर को बरामद किया है। वहीं आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे बाल संपे्रषण गृह भेजा गया।
माना कैंप क्षेत्र में हीरा मां ग्रुप के एक ऑफिस से अज्ञात चोर ने डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। कंम्पनी के सीईओ ने बताया कि अटल चौक के पास स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय है, जो पिछले 10 दिनों से बंद था। कार्यालय को माना बस्ती में शिफ्ट करने की तैयारी के चलते वहां नियमित आवाजाही नहीं हो रही थी।
मंगलवार को कार्यालय जाने पर सामने के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर दो स्प्लिट एसी, दो एलईडी टीवी, ट्रैक्टर फिटिंग के पार्ट्स, और अन्य सामान गायब मिले। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।
आरंग के ढाबे से पंखे, कुर्सियां गायब
आरंग के ग्राम गुल्लू निवासी अजित कुमार टंडन की रानीसागर शराब भ_ी के पास अजित ढाबा नाम से दुकान है। 10-13 अक्टूबर की रात उसके ढाबे में किसी अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर दी। चोर वहां से चार पंखे, प्लास्टिक की 12 कुर्सियां और काउंटर में रखे 2,680 चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 12,480 रुपए बताई गई है।