रायपुर

विजय पांडे ने मां भगवती को नौ लखा हार अर्पित किया
21-Oct-2026 7:05 PM
विजय पांडे ने मां भगवती को नौ लखा हार अर्पित किया

रायपुर, 21 अक्टूबर। अवंति विहार निवासी  विजय पांडे परिवार ने  पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया देवी को नौलखा हार  अर्पित किया।  मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने  बताया है श्री पांडे पांडे परिवार ने 9 लाख रुपए के समतुल्य मूल्य का हार अष्टमी नवमी के हवन पूर्णाहुति के बाद अर्पित किया। इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे, शिबू बिहारी शुक्ला सत्यनारायण अग्रवाल, कुंज लाल यदु,  विजय शंकर अग्रवाल, उपेंद्र शुक्ला, नितिन तिवारी विजय कुमार झा ने चुनरी ओढा कर श्री पांडे व उनके परिवार का अभिनंदन किया।


अन्य पोस्ट