रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। दीपावली नजदीक आते ही पटाखों के कारोबारी अपनी तैयारियां करने लगे है। वहीं गैर लाइसेंसी कारोबारी भी इसका भंडारण करने लगे है। इस बीच मंदिर हसौद पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवई करते हुए गुजरा के पास पटाखे का अवैध भंण्डारण करने वाले एक कारोबारी को पकड़ा है। उसके पास से लगभग एक लाख का पटाखा जब्त किया है। उसके खिलाफ विस्फोटकर अधिनियम की कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गुजरा में कार्रवाई करते एक मकान में अवैध भंण्डारण करने वाले कारोबारी से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण के लिए कोई लाइसेंस नहीं रखा था। मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सोमवार को रात करीब 8.35 बजे मंदिर हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थीं कि गांव गुजरा निवासी हरीश साहू अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए हैं।
सूचना के पर पुलिस ने संदेही के मकान में तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी अपना नाम हरीश साहू निवासी ग्राम गुजरा का होना बताया।