रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साहूकारी लाइसेंस के लिए पोर्टल पर ई-कोर्ट प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है, जो सराहनीय पहल है।
किंतु पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों के कारण लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर रायपुर सराफा एसोसिएशन*पूर्व अध्यक्ष हरख मालू* ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर निराकरण की मांग की है।
उन्होंने पत्र में बताया कि पोर्टल पर ओटीपी प्राप्त न होना, आधार-पैन अपलोड में बाधा, कोर्ट चयन में त्रुटि एवं आवेदन के पेंडिंग रहने जैसी समस्याओं से व्यापारियों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने निवेदन किया है कि एनआईसी एवं राजस्व विभाग की तकनीकी टीम को निर्देशित कर ह्म्द्ग1द्गठ्ठह्वद्ग.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पोर्टल की त्रुटियों को शीघ्र दूर कराया जाए तथा जब तक पोर्टल सुचारू नहीं होता, तब तक ऑफलाइन नवीनीकरण की वैकल्पिक व्यवस्था जारी रखी जाए।