रायपुर
राजातालाब में यादव समाज ने निकाली दुर्गा-जवारा विसर्जन शोभायात्रा
21-Oct-2026 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। राजधानी रायपुर के राजातालाब क्षेत्र में यादव समाज द्वारा दुर्गा-जवारा विसर्जन के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान परंपरा, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। शोभायात्रा में छोटे-छोटे बच्चों ने बाना धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा और श्रद्धा के साथ शामिल बच्चों व युवाओं ने आयोजन को विशेष बना दिया। क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
