रायपुर

पीपीओ में देरी करने पर विभाग प्रमुख होंगे जिम्मेदार
19-Oct-2026 7:47 PM
पीपीओ में देरी करने पर विभाग प्रमुख होंगे जिम्मेदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अक्टूबर। रिटायर्ड या होने वाले अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) में देरी करने वाले विभागाध्यक्षों के सीआर पर वित्त विभाग लाल स्याही छींटेगा। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार विभागाध्यक्ष देरी के लिए स्वत: जिम्मेदार होंगे तथा उनके गोपनीय प्रतिवेदन में लक्ष्य के शत-प्रतिशत अनुपालन की स्थिति अनिवार्य रूप से लिखी जाएगी। उप सचिव आईपी रात्रे ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इस संबंध में कड़ा पत्र जारी किया है। इसके अनुसार आगामी 3 माह, 6 माह तथा 2 वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की समीक्षा कर सेवानिवृत्ति तिथि से 3 माह पूर्व पेंशन प्रकरण तैयार कर संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन को अनिवार्य रूप से आभार पोर्टल के माध्यम से प्रेषित किये जायें। ऐसे प्रकरण जिनमें संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा आपत्ति दर्ज की गई है उन प्रकरणों के आपत्ति का त्वरित निराकरण कर पेंशन प्ररकण पुन: संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन को भेजा जाए। साथ ही ऐसे प्रकरण जिसमें ्रठ्ठह्लद्बष्द्बश्चड्डह्लशह्म्4 पेंशन कार्यालय स्तर से प्रदान किये जा रहे है, उन प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण योग्य प्रकरणों को संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन को अनिवार्य रूप से आभार पोर्टल के माध्यम से प्रेषित किये जायें।  ऐसे प्रकरण जिसमें न्यायालयीन / विभागीय जांच अथवा अन्य कारणों से पेंशन प्रकरण तैयार किया जाना संभव नहीं है, उन कारणों का लेख करते हुए प्रकरणों की सूची संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि को उपलब्ध कराया जाये।


अन्य पोस्ट