रायपुर

नौकरी छोडऩे की बात पर रेस्टोरेंट मैनेजर के साथ मारपीट
19-Oct-2026 7:44 PM
 नौकरी छोडऩे की बात पर रेस्टोरेंट मैनेजर के साथ मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अक्टूबर। नौकरी छोडऩे की बात को लेकर रेस्टोरेंट मैनेजर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर काम करने वाले युवक ने जब नौकरी छोडऩे की बात कही तो दो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई। मामले में तेलीबांधा पुलिस ने विशाल गुलाटी और पारस टंडन  के खिलाफ 296,351-2,115-2 बीएनएस  धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार,  दीक्षांत पाण्डेय,21  के संतोषी नगर, टिकरापारा क्षेत्र का निवासी है। वह आरोपियों के रेस्टोरेंट गुलाबी बाय एम.पी. किचन, लाभांडी में मैनेजर के रूप में काम करता था। जानकारी के अनुसार,  बीस दिन पहले 8 अक्टूबर उसने नौकरी छोडऩे की बात कही थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा किया।

 शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान विशाल गुलाटी और पारस टंडन ने युवक के साथ गाली-गलौज की।  पीडि़त का आरोप है कि नौकरी छोडऩे की बात पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से पीटकर चोट पहुंचाई।  दीक्षांत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। विशाल गुलाटी और पारस टंडन के खिलाफ एफआईआर  दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट