रायपुर
अडबंधा तालाब में हुआ बर्ड वॉक
19-Oct-2026 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत जनपद पंचायत धरसीवां की ग्राम पंचायत मांडर स्थित अडबंधा तालाब में बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने भाग लिया।
बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने तालाब क्षेत्र में पक्षियों के प्राकृतिक आवास और उनकी विविधता के बारे में जाना। उन्हें पक्षियों तथा जैव विविधता के संरक्षण का महत्व भी बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत प्रदान की गई फूड कार्ट भी मौजूद रही। इससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे