रायपुर

दशहरा मैदान में होगा रावण दहन
19-Oct-2026 7:36 PM
दशहरा मैदान में होगा रावण दहन

तिल्दा नेवरा, 19 अक्टूबर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा मैदान बीएनबी हाईस्कूल मैदान में 20 अक्टूबर को रावण दहन कर दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मंगलवार की शाम दशहरा पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व  मंत्री टंक राम वर्मा उपस्थित रहेंगे। अन्य अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, अनिल अग्रवाल, पलक विकास सुखवानी उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, राम पंजवानी सांसद प्रतिनिधि, चंद्र कुमार पाटिल प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, महेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, नरेंद्र शर्मा विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग, घनश्याम अग्रवाल समाज सेवी, रमेश रिंकू अग्रवाल समाज सेवी, मनोज निषाद एवं नरसिंह वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय, लक्ष्मीचंद नागवानी समाजसेवी सहित समस्त पार्षदगण आदि उपस्थित रहेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने समस्त नगर व क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित व अपील की है।


अन्य पोस्ट