रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। सेंट्रल जोन पुलिस ने 85 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे कार और 4 मोबाइल जब्त किए गए।
मुखबिर की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम दुर्गा चौक मैदान के पास एक महिंद्रा कार को रोक कर चेक किया। कार में तीन व्यक्ति सवार थे।जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अनीश साहू, सूरज कलेत एवं राकेश साहू बताया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा मिला।
तीनों को गिरफ्तार कर कब्जे से 85 किलो गांजा कीमत लगभग 42,50,000/- रूपये महिन्द्रा कार 4 मोबाईल कीमत कुल कीमत लगभग 58 लाख रूपए* जप्त कर धारा 20(क्च)(द्बद्ब)(ष्ट), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी: अनीश साहू 36 वार्ड नंबर 28 जवाहर गंज संकट मोचन गली घनश्याम केसरवानी के घर के पास सागर, राकेश साहू पिता सेवक राम साहू 31 साल निवासी ग्राम मूहाड वार्ड नंबर 06 सीझोरा थाना बिछीया जिला मण्डला (मध्य प्रदेश), हाल पता चंगोराभाठा कालामूर्ति के पास। हाल पता फिंगेश्वर जिला गरियाबंद। सूरज कलेत पिता दिलीप कलेत उम्र 34 साल निवासी ग्राम सान टेगरी थाना सांकरा जिला महासमुन्द।