रायपुर
महिला योग भवन और महतारी सदन का संचालन सीएसआर फंड से
18-Oct-2026 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विप्र नगर में नवनिर्मित महिला योग भवन एवं महतारी सदन का संचालन गोदावरी इस्पात समूह , सीएसआर फंड से करेगा। इसके लोकार्पण समारोह में विधायक राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महापौर चौबे ने कहा कि इस प्रकार के भवन महिलाओं के स्वास्थ्य, योग, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी उपयोगी मंच बन सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे