रायपुर

नवा रायपुर में बन रहे 10 और 25 मंजिले दो टावर
17-Oct-2026 7:56 PM
नवा रायपुर में बन रहे 10 और 25 मंजिले दो टावर

अग्नि सुरक्षा, जल उपलब्धता और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अक्टूबर।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने  निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर रायपुर और नवा रायपुर में

स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अटल नगर के सीबीडी सेक्टर में एनआरडीआर आईटी टावर बना रहा है जो 10 मंजिल का है। इसी तरह से एक प्रायवेट प्रमोटर बिल्डर भी 25 मंजिला आवासीय टावर बना रहा है। जो सेक्टर 25 में निर्माणाधीन है। बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा , लोक निर्माण , शिक्षा विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों में पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में एनआरडीए की हाईराइज बिल्डिंग के निर्माण के संबंध में अग्निशमन व्यवस्था, जल की पर्याप्त उपलब्धता तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक पहलुओं को प्राथमिकता दी जाए।इस दौरान  ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने हाईराइज बिल्डिंग में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया।  कलेक्टर ने वीबी जी राम जी के तहत स्कूलों में स्वीकृत स्मार्ट टॉयलेट, दीवार, फर्श निर्माण सहित अन्य छोटे-बड़े कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित  महसूस  कर सकें।

बैठक में  निगम आयुक्त  संबित मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट