रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अक्टूबर। शासकीय दूब महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय 'रोजगार कौशल कार्यशाला' का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना काफी नहीं है बल्कि उसके साथ रोजगारपरक कौशल का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कौशल से ही खुलेगी सफलता की राह ।
सात दिनों तक चले कार्यशाला की प्रशिक्षक मिस डोना गुहा ने बताया कि प्रतिभागियों को रेज्यूम तैयार करने, ग्रुप डिस्कशन, बॉडी लैंग्वेज, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट और डिजिटल साक्षरता पर व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में लगभग 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों को आम इंटरव्यू प्रश्नों का सामना करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रभावी बॉडी लैंग्वेज का प्रशिक्षण दिया गया। एक पेशेवर और प्रभावशाली रेज्यूमे को तैयार करने की व्यावहारिक रणनीतियाँ सिखाई गईं। कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं लिसा वर्मा, प्रज्ञा दास और उम्मे सलमा बानो को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वैभव आचार्य, रितु मारवाह अन्य प्राध्यापक , छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ किरण देवांगन आभार प्रदर्शन डॉ शिप्रा बैनर्जी ने किया।