रायपुर

एपीके फाइल भेज महिला से 98 हजार की ठगी
16-Oct-2026 7:19 PM
एपीके फाइल भेज महिला से 98 हजार की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। राजधानी में कल परसो धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हुआ हैं। इनमें खरोरा में अज्ञात व्यक्ति ने महिला को अपना शिकार बनाया है। उसे एक एपीके फाईल भेज लगभग 98 हजार से अधिक की, वहीं डीडी नगर निवासी दीपक पाण्डेय के  के्रडिट कार्ड से 2.90 लाख रूपए पार हो गए। इस तरह दोनों मामलों में आरोपियों ने 3 लाख से अधिक की रकम लेकर धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 66 घ और 318-4 का अपराध दर्ज किया है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पहला मामला खरोरा का है। जहां अज्ञात व्यक्ति के व्हाट्सऐप पर भेजी एपीके फाइल खोलने के बाद एक महिला के क्रेडिट कार्ड से दो बार में 98,888.64 रुपए साइबर ठगों ने पार कर दिए।

खरोरा निवासी अनिमा सुशांति लकड़ा ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्राम बंगोली खरोरा में कार्यरत हैं। 16 को ड्यूटी के दौरान उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके एसबीआई के्रडिट कार्ड पर फाइल भेजी गई। इसके बाद फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करने के कारण कार्ड ब्लॉक हो सकता है। कार्ड को ब्लॉक होने से बचाने के लिए भेजी गई फाइल खोलकर अपडेट करने को कहा गया।

आरोपी की बातों में आकर महिला ने फाइल खोल ली। इसके बाद उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 49,444.32 रुपए की दो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 98,888.64 रुपए निकाल लिए गए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीडिता  ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उसने 15 अक्टूबर को खरोरा थाने में आवेदन देकर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीडीनगर में अज्ञात आरोपी ने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम

अज्ञात आरोपी ने फोन कर एसएमएस के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर दीपक कुमार पांडेय के एक्सिस बैंक खाते से 2 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। अज्ञात व्यक्ति ने फोन के जरिए संपर्क करने के बाद पीडित के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से एपीके फाइल भेजी। इसके बाद पीडि़त के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से संबंधित धोखाधड़ी हुई। आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 2.90 लाख रुपए निकाल लिए। मामले में पीडि़त दीपक कुमार पांडे ने कल शाम डीडीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट