रायपुर

ढाई दशक बाद डाक परिमंडल का बड़ा पुनर्गठन
16-Oct-2026 7:18 PM
ढाई दशक बाद डाक परिमंडल का बड़ा पुनर्गठन

एक नवंबर से काम करने लगेंगे 4 संभाग और 5 उपसंभाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। जनवरी 2001 में गठित छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में ढाई दशक बाद बड़ा पुनर्गठन किया गया है। वर्तमान नौ डाक संभागों का विभाजन कर दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया चार नए संभाग गठित किए गए हैं। बस्तर-कांकेर और राजनांदगांव के विभाजन से दंतेवाड़ा, रायपुर से विभाजित नया संभाग गरियाबंद होगा। सरगुजा

बिलासपुर रायगढ़ संभागों में बड़ा पुनर्गठन कर कोरबा और कोरिया  संभाग बनाया गया है। इनके अलावा 9 उप संभाग भी बनाए गए हैं। नए  दंतेवाड़ा संभाग में 1 मुख्य डाकघर, 21 उप डाकघर और 522 शाखा डाक घर (बीपीओ) होंगे। इसी तरह से गरियाबंद में एक मुख्य,23 उप और 251 शाखा डाकघर दिए गए हैं। ये रायपुर संभाग से विभाजित किए गए हैं। कोरबा में 2 मुख्य,34 उप और 219 बीपीओ होंगे। कोरिया संभाग में 1 मुख्य,25 उप और 248 शाखा डाकघरों का कार्यक्षेत्र होगा।

इसी तरह से पुनर्गठित उप संभाग केशकाल और अंतागढ़ कांकेर संभाग में,मद्देड़ दोरनापाल बस्तर  राजिम उप संभाग गरियाबंद संभाग के अधीन काम करेगा।

इन सभी कार्यालयों को 1 नवंबर से शुरू करने स्टाफ की पोस्टिंग की जा रही है। बीते 25 सितंबर को ही 60 कर्मियों को पदोन्नत कर संभाग अलाट कर दिया गया था। आने वाले दिनों में कुछ और पोस्टिंग की जाएगी।

डाक अधीक्षकों  के तबादले

 गुरुवार शाम सीपीएमजी कार्यालय से जारी आदेश अनुसार एच आर साहू नामांकित अधीक्षक कांकेर को रायगढ़ पदस्थ किया गया है। सौरभ श्रीवास्तव को राजनांदगांव से बस्तर, श्रीमती पूजा तिवारी पोस्ट मास्टर रायपुर को एएसपी टी रायपुर डाक संभाग पदस्थ किया गया है।


अन्य पोस्ट