रायपुर

एम्स की पार्किंग में विवाद, दूसरे मामले में काउंटर रिपोर्ट
16-Oct-2026 7:15 PM
एम्स की पार्किंग में विवाद, दूसरे मामले में काउंटर रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। आमानाका और गंज इलाके में बीते दिनों मारपीट की घटनाएं सामने आई है इनमें टाटीबंध स्थित एम्स अस्पताल में कल दोपहर पार्किंग की बात को लेकर एम्स कर्मी गार्ड ने वहां आए एक व्यक्ति के साथ गाड़ी हटाने को लेकर गाली गलौज और मारपीट कर दी। वहीं गंज में पुरानी रंजिश का बदला लेने फल विके्रता और उसकी पत्नी के साथ उसके ही जानपहचान वाले ने धमकी देकर मारपीट की। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।

आमानाका पुलिस के मुताबिक कल एम्स अस्पताल परिसर में पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर पीडि़त विवेक कुर्रे से पार्किंग कर्मचारी और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। घटना में युवक के चेहरे, होंठ और कंधे के पास चोटें आई हैं।

विवेक कुर्रे गुरूवार को एम्स अस्पताल में इलाज कराने गया था। दोपहर 2 बजे वह अपनी मां उर्मिला कुर्रे को लेने जा रहा था, जो अस्पताल में गार्ड की नौकरी करती हैं। इसी दौरान डी ब्लॉक के पास एक युवक ने अपनी बाइक रास्ते में खड़ी कर रखी थी। विवेक के बाइक हटाने के लिए कहने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद तीन अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और चारों ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

गंज में पुरानी रंजिश को लेकर फल विक्रेता और उसकी पत्नी के साथ मारपीट में दोनों पक्षों की शिकायतों में एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है।

नई बाजार गुलौरा, जिला संत रविदासनगर यूपी निवासी गांधी सोनकर जो वर्तमान में चूनाभ_ी में किराये के मकान में रहता है और फल का ठेला लगाता है। उसने बताया कि कल सुबह 6.30 बजे वह लक्ष्मण सोनकर के साथ फल बेचने निकला था। फाफाडीह चौक के पास ओवरब्रिज के नीचे बच्चन सोनकर और उसकी पत्नी मुनिता सोनकर ने  पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और डंडे से मारपीट की।

वहीं, मुनिता सोनकर ने गांधी सोनकर पर मारपीट करने का आरोप लगाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। पूछताछ कर आरोपी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट