रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। राजस्व पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन का आप पार्टी ने समर्थन किया है। पार्टी ने कहा कि पटवारियों की जायज मांगों पर राज्य सरकार को तत्काल चर्चा करना चाहिए, क्योंकि किसानों के गिरदावरी धान कटाई व अन्य कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारी नेता एवं आप पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि पटवारी के ऊपर पीवी एप को थोपा जा रहा है, जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। पटवारी पीव्हीएप, पदोन्नति, क्रमोन्नति और हर बार लंबे आंदोलन के बाद भी केवल आश्वासन हाथ लगा है। मांगी पूरी नहीं हुई है ।
पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी,अभिषेक मिश्रा महासचिव बदूद आलम, जसबीर सिंह, प्रियंका शुक्ला नंदन कुमार सिंह, सागर क्षीरसागर,आदि में समर्थन करते हुए राजस्व मंत्री व मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिस प्रकार एग्रोस्टेट का किसानों ने भरपूर विरोध किया अंततोगत्वा सरकार को न्यू टर्न लेना पड़ा, वैसे ही पीवी एप पर भी सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। श्री झा ने कहा है कि उनके मांगों का समर्थन करते हुए तत्काल मांग पूरी करने की मांग की है। अन्यथा पार्टी हर जिले में पटवारियंओं के आंदोलन का समर्थन करेगी।