रायपुर
व्हॉटसअप, मेल पर लिंक भेजा वेरिफिकेशन करने 10 रूपए लिए फिर आई हैक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। पुरानी बस्ती में ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहे युवक से इंटरव्यू के लिए अपाइमेंट देने का झांसा देकर अज्ञात ने पौने तीन लाख की ठगी कर दी। पीडि़त ने जी-मेल पर आए साइन डॅाट कॉम के लिंक के माध्यम से जॉब के लिए अप्लाई किया था।
शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318-4 का अपराध दर्ज किया है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नवीन कन्नैजे ने शिकायत में बताया कि ठगों ने स्द्धद्बठ्ठद्ग.ष्शद्व के नाम पर संपर्क कर इंटरव्यू कराने और रजिस्ट्रेशन के बहाने उसके के्रडिट कार्ड से कई बार में 2.72 लाख रूपए का ट्रांजेक्शन कर लिए।
नवीन के जीमेल अकाउंट पर साइन डाटकॉम की ओर से नौकरी के लिए लिंक आया था। उसने लिंक खोलकर अपना रिज्यूमे अपलोड किया। इसके अगले दिन सुबह 10 बजे एक अज्ञात मोबाइल 9990375157 नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने रिज्यूम के आधार पर वेरिफिकेशन किया और फिर व्हाटसअप पर साइन इंडिया के नाम से एक लिंक भेजा।
जिसके बाद नवीन ने लिंक पर मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद कॉल करने वाले ने इंटरव्यू कराने और आईडी लेने के नाम पर 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करने को कहा।
नवीन ने के्रडिट कार्ड के माध्यम से रूपए भेज दिए जिसके बाद उसके पास ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से कई ट्रांजेक्शन हुए। उसके आईसीआईसीआई बैंक के के्रडिट कार्ड से 98,900 रुपए और एक्सिस बैंक से 98,900 , 27,900 और 46,900 रुपए के ट्रांजेक्शन किए गए। धोखाधड़ी का पता चलते ही नवीन ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। उसने आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक में भी शिकायत की है। जिसके बाद उसने थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।