रायपुर

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को जेल
15-Oct-2026 8:19 PM
स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अक्टूबर। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन रेप के प्रयास के मामले मेेंं फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी आकाश निषाद को धारा 74 और धारा 75(1)(द्ब) के तहत दोषी ठहराते हुए 2 साल कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने पीडि़ता को एक लाख रुपए प्रतिकर देने की अनुशंसा भी की है। यह फैसला चतुर्थ फास्ट ट्रैक विशेष जज (पॉक्सो) गिरीश कुमार मंडावी की अदालत में मंगलवार को सुनाया गया।

अभियोजन पक्ष के वकील मोनीष बोस ने बताया कि 27 जून 2025 को दोपहर करीब 3 बजे तिल्दा नेवरा के बैकुंठ में रेलवे केबिन के पास पीडि़ता स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच उसकी गाड़ी बंद हो गई। तभी आरोपी आकाश निषाद उसके पास पहुंचा और बातचीत नहीं करने की बात कहते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा से शारीरिक का दबाव बनाने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी उसका हाथ छोडक़र वहां से भाग गया।

नाबालिग ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उसने तिल्दा-नेवरा थाना जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।शिकायत में बताया गया कि आरोपी पहले भी स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था और बातचीत करने का प्रयास करता था। उसके बातचीत से इनकार करने पर आरोपी उसके घर के सामने चक्कर लगाता था। उसे शरीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच की। जांच के दौरान पीडि़त छात्रा का बयान दर्ज किए गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र अदालत में प्रस्तुत किया।


अन्य पोस्ट