रायपुर

सभी एसीपी ऑनलाइन ई कोर्ट में करेंगे सुनवाई
15-Oct-2026 8:19 PM
सभी एसीपी ऑनलाइन ई कोर्ट में करेंगे सुनवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अक्टूबर। पुलिस कमिश्नरेट में संचालित सहायक पुलिस आयुक्त/विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों के कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ई-कोर्ट डिजिटल सिस्टम विकसित किया गया है। प्रथम चरण में इस प्रणाली को कमिश्नरेट के अंतर्गत संचालित सभी संबंधित न्यायालयों में लागू किया जाएगा।

आज पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसीपी अमित तुकाराम कांबले की उपस्थिति में  समस्त एसीपी एवं उनके अधीनस्थ रीडर स्टाफ के लिए ई-कोर्ट  डिजिटल सिस्टम पर  प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सिस्टम की प्रमुख विशेषताओं, कार्यप्रणाली तथा न्यायालयीन प्रकरणों के डिजिटल संधारण, पेशी, निराकरण एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  ई-कोर्ट सिस्टम के माध्यम से न्यायालयीन प्रकरणों का डिजिटल संधारण, पेशी एवं सुनवाई की तारीखों का प्रबंधन, जमानत संबंधी कार्यवाही, प्रकरणों के निराकरण का रिकॉर्ड तथा लंबित प्रकरणों की निगरानी जैसे कार्य व्यवस्थित रूप से किए जा सकेंगे।


अन्य पोस्ट