रायपुर

गोंदिया के अविवाहित जोड़े ने नवजात को चैरिटी भवन के गेट पर छोड़ा, मौत
14-Oct-2026 8:51 PM
 गोंदिया के अविवाहित जोड़े ने नवजात को चैरिटी भवन के गेट पर छोड़ा, मौत

सिपाही अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने कहा मौत हो चुकी है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अक्टूबर। टिकरापारा पुलिस ने गोंदिया के अविवाहित जोड़े पर नवजात मृत शिशु को अ- रक्षित स्थिति में लावारिस छोडऩे का मामला दर्ज किया है। इसकी रिपोर्ट रिजर्व लाइन के आरक्षक आलोक कुमार किंडो  38  पुलिस कॉलोनी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर ने दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार आलोक मंगलवार को दोपहर 2. बजे  ड्यूटी खत्म कर  अमलीडीह क्वाटर जा रहा था । तभी राजेन्द्र नगर में  चेरेटी का बोर्ड लगे शांति भवन के पास  एक आदमी नीले रंग के आटो से उतरकर एक नवजात बच्चे को चेरेटी के गेट के सामने छोडक़र कुछ दूर पैदल चलकर आगे जाकर उसी आटो से लौट रहा था।  आगे चौक में ट्रैफिक आरक्षक गोपाल सिंह राजपूत एवं अन्य पुलिस स्टाफ की ड्यूटी थी। वे राज्यपाल की ड्यूटी पर थे। गोपाल ने उस आटो को रोका उसी समय आलोक भी वहां पहुंचा और गोपाल को बताया कि यह कपड़े में चेरेटी भवन के सामने कुछ रखकर वापस जा रहा है। उस आदमी से पूछने पर बताया कि बच्चा छोड़ा हूं।   उसके साथ जाकर देखा तो बच्चा कपड़े में लिपट गेट के बाहर पड़ा था।  जिसे सभी तुरंत नवकार अस्पताल में ले जाकर भर्ती किये।  नवकार अस्पताल में बच्चे को लेकर जाने पर डॉक्टर द्वारा चेक कर बताया गया कि बच्चे की मृत्यु हो गयी हैं।

उस व्यक्ति से पूछताछ में उसने अपना नाम रफीक शेख पिता रसीद शेख निवासी गोंदिया आमगांव का निवासी  बताया । यह भी बताया कि अपनी प्रेमिका काजल मेश्राम को आज ही बोर्नियो अस्पताल में आज ही डिलवरी से बच्चा हुआ।  चूंकि शादी दोनों की नहीं हुई हैं इस कारण लोकलाज के भय से बच्चे को चेरेटी शांति भवन के सामने छोडऩा बताया।

इस प्रकार रफीक शेख द्वारा सजीव बालक को जानबूझकर 4-05 घंटा पहले जन्मे बालक को अस्पताल से लाकर खुली जगह में परित्याग के उद्देश्य से अ रक्षित डालने से बालक की मृत्यु हुई है। मृत नवजात बच्चा का शव अभी भी  अस्पताल में हैं। पुलिस ने आरक्षक आलोक की रिपोर्ट पर धारा  92, 93 बीएनएस दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट