रायपुर

चाकू की नोक पर लूट, 7 साल जेल
14-Oct-2026 8:48 PM
चाकू की नोक पर लूट, 7 साल जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अक्टूबर। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ने लूट करने के मामले में आरोपी गौस खान उर्फ कैश को दोषसिद्ध ठहराते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने धारा 309(4) के तहत पांच वर्ष तथा धारा 311 के तहत सात वर्ष के सश्रम कारावास के साथ दोनों धाराओं में 500-500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। दोनों सजाएं साथ-साथ भुगताई जाएंगी।

 घटना 22 नवंबर 2024 की रात लगभग 2:30 बजे रामनगर अंडरब्रिज, गुढिय़ारी क्षेत्र में हुई थी। अभियोजन के मुताबिक, भागीरथी साहू घर लौट रहे थे, तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने चाकू से हमला कर उनका पर्स, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूट ली। पर्स में 1,500 रुपये नकद सहित आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड रखे थे।

 गुढिय़ारी ने जांच के दौरान प्रकरण में आरोपी गौस खान उर्फ कैश तथा मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा।  विवेचना के दौरान स्कूटी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल की चाबी और नकदी बरामद की गई।

मामले में अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता भूपेश कहार तथा अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक लखन लाल देवांगन ने पैरवी की। धारा 309(4) में पांच वर्ष और धारा 311 में सात वर्ष का सश्रम कारावास दिया गया।


अन्य पोस्ट