रायपुर

स्नैपचैट दोस्त ने युवती से वसूले पौने दो लाख, अपनी बिमारी का बनाया बहाना
14-Oct-2026 8:47 PM
स्नैपचैट दोस्त ने युवती से वसूले पौने दो लाख, अपनी बिमारी का बनाया बहाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अक्टूबर। गुढिय़ारी रामनगर पुलिस ने एक युवक पर युवती को ब्लैकमेल कर पौने दो लाख रुपए से अधिक वसूली का अपराध दर्ज किया है ?। दोनों की दोस्ती स्नैपचैट पर हुई थी।

गोकुल नगर गली नं. 02 रामनगर निवासी युवती के पिता धनेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार  धनेश की  लडकी कु भूमिका साहु के मोबाइल पर अनिश्क सालवी नाम के  युवक ने स्नेप चैट से ( आईडी अनिश्क 3 ) के माध्यम से  दोस्ती की।  उसे अपने एक्सीडेंट व बिमारी का बहाना बनाकर खुद मरने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता रहा है। उसके द्वारा 27 जनवरी 2026 से 09 सितम्बर 2026 के बीच भूमिका को डरा धमका कर कई बार पैसों की अवैध मांग कर ऑन लाइन च्वाईस सेंटर के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर पर आन लाइन बैंकिंग में 1,50,000 /रू से ज्यादा पैसा ट्रांसफर करा चुका था । 14 सितंबर 26 को वह धनेश घर के पास आकर भूमिका से 20,000 /रू नगद भी लिया है। आरोपी वर्तमान मे अपने उसी नंबर से व्हाटसअप  मेसेज व कॉल कर अभी भी पैसों की अवैध मांग कर भूमिका को प्रताडित कर रहा है।  और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। रामनगर पुलिस ने धारा  318(4) 308(2) 351(2) बी.एन.एस. दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस, साइबर सेल  की मदद से काल करने वाले नंबर, च्वाइस सेंटर की भी पड़ताल कर रही है।


अन्य पोस्ट