रायपुर

शराब, नशीले टैबलेट, गांजे के आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार, इनमें एक हत्या के प्रयास का आरोपी भी
14-Oct-2026 8:44 PM
शराब, नशीले टैबलेट, गांजे के आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार, इनमें एक हत्या के प्रयास का आरोपी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अक्टूबर। शहर के अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत आधा दर्जन व्यक्तियों को गांजा, शराब और नशीले टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया।

टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड  में सुलभ शौचालय के पास से अरशद खान  25  चिश्तिया नगर चर्च के पीछे  टिकरापारा को  2.067 किलो गांजा कीमत 1,03,350 रूपए के साथ  गिरफ्तार किया। यह गांजा नीले कलर के पि_ू बैग के अंदर खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से पैक किया गया था। इसे वह बलांगीर से लाना बताया।

वहीं डी.डी. नगर पुलिस ने  रायपुरा अण्डर ब्रिज के पास  रोहन शर्मा  29 निवासी इन्द्रप्रस्थ फेस-2, को 32 पाव रोमियो देशी मसाला शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत लगभग ?3,200/- के साथ  गिरफ्तार किया।

पुरानी बस्ती पुलिस ने कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास अभय मिश्रा को नशीली टेबलेट निट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) के साथ पकड़ा।पूछताछ में उसने टेबलेट बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति से लेकर आने तथा पुरानी बस्ती निवासी राहुल सिंह ठाकुर उर्फ पंकज ठाकुर को बिक्री करना बताया। इस पर पुलिस टीम ने पंकज ठाकुर को भी पकड़ा।

 दोनों से 170 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम टेबलेट (नाईट्रोसन-10) तथा घटना से संबंधित स्कूटी  सी जी 04 एन एल 8408 एवं 2 मोबाईल/आई फोन कुल  कीमत लगभग 1,68,000/- रूपए  धारा 22(ख), 29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया।

इसी तरह से देवेन्द्र नगर पुलिस ने मंडी के सामने, राम जानकी मंदिर चौक,  रोड के किनारे नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे सोमनाथ यादव उर्फ सोमू एवं पुष्पेन्द्र देवांगन को गिरफ्तार कर उनसे 183  टेबलेट निट्राजेपम टेबलेट (नाईट्रोसन-10) एवं बिक्री नगदी रकम 290/- रूपये जुमला कीमती लगभग 73,490/- रूप?एजप्त कर  धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 सोमनाथ यादव उर्फ सोमू  पूर्व में थाना देवेन्द्र नगर में हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है।


अन्य पोस्ट