रायपुर

पीवी एप का विरोध, पटवारी संघ हड़ताल पर
13-Oct-2026 7:22 PM
पीवी एप का विरोध, पटवारी संघ हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में  पटवारी संघ  मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। प्रदेश भर के 5 हजार पटवारी जिला, संभाग और  तहसील मुख्यालयों में धरने पर बैठ गए हैं और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे। राजधानी और आसपास के जिले के पटवारी तूता में धरना-प्रदर्शन कर रहे।

राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी के मुताबिक पीवी ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं, पटवारियों के निलंबन-ट्रांसफर की कार्रवाई और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर यह फैसला लिया गया है।

संघ का कहना है कि पीवी ऐप से फसल के भौतिक सत्यापन में लगातार सर्वर एरर, लॉगिन फेल जैसी दिक्कतें आ रही हैं। इसके बारे में शासन को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उल्टा बलौदाबाजार में पदाधिकारियों के तबादले और कारण बताओ नोटिस तथा महासमुंद में निलंबन की कार्रवाई की गई, जिसे संघ ने द्वेषपूर्ण बताया है।

पटवारी पहले से ही डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन, किसान पंजीयन, बकेट क्लेम, जनगणना, लघु सिंचाई संगणना, रेलवे-हाइवे सर्वे, आय-जाति-निवास, स्वामित्व योजना जैसे दर्जनों काम कर रहे हैं।

संघ ने स्पष्ट किया है कि  लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने से ही  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर  बैठ गए हैं।? इस हड़ताल का असर राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज पर पड़ सकता है।इस हड़ताल से जमीन रजिस्ट्री, नामांतरण, प्रमाण पत्र जैसे राजस्व कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा।

मंत्री वर्मा ने कहा-  एप में काम जरूरी

वहीं अब इस मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने क्कङ्क ऐप से सर्वे के काम को प्रदेश और किसानों के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर काम करने अभी व्यावहारिक दिक्कतें आ रही है, लेकिन अगर हर दिक्कत को समस्या मान कर चलेंगे तो और भी परेशानियां होगी। उन्होंने कहा कि क्कङ्क ऐप के जरिए सर्वे का काम करना जरूरी है।


अन्य पोस्ट