रायपुर

बिगबास्केट के 513 रूपए का रिफंड लेने के चक्कर में 97 हजार गवाएं
13-Oct-2026 7:14 PM
बिगबास्केट के 513 रूपए का रिफंड लेने के चक्कर में 97 हजार गवाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड देने का झांसा देकर अमीनपारा निवासी विजय अग्रवाल से अज्ञात व्यक्ति ने लाख रूपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

 विजय अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बिगबास्केट से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। जिसके एवज में उन्हें 513 रुपए का रिफंड लेना था। इसके लिए उसने 21 सितंबर को गूगल पर बिगबास्केट का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और दिए गए नंबर पर कॉल किया। कॉल के दौरान व्यक्ति ने विजय से उनका व्हाट्सएप नंबर मांगा। कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। इस दौरान ठग ने उसे कुछ नम्बर डायल करने को कहा गया। जिसके बाद एपीके फाइल भेज उसे फिलअप करने को कहा गया। विजय ने इसे कस्टमर केयर प्रोसेस समझ सारी जानकारी दे दी। इसके बाद उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 90 हजार रुपए और यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए 7 हजार रुपए का ट्रांजेक् शन का मैसेज आया। ठगी का अहसास होने पर विजय ने तत्काल साइबर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।


अन्य पोस्ट